12वीं के बाद यूपीएससी की तैयारी कैसे करें : एक सफल और असफल व्यक्ति में क्या अंतर होता है, आपको पता है क्या | सफल और असफल व्यक्ति में सिर्फ एक ही अंतर है और वो है discipline ( अनुशासन) | आज के इस लेख में आप जानेगे की 12 के बाद यूपीएससी की तैयारी कैसे करें |
UPSC का exam आसान नहीं है सभी को मालुम है | पर UPSC का exam crack अगर अपने एक बार दिन रात देखे बिना मेहनत करके pass कर लिया , तोह आप का आने वाला जीवन काफी रोमांच से भरा हुआ होगा |
हर साल लगभग 10 लाख लोग इसका फॉर्म भरते हैं जबकि भर्ती केवल लगनहाग 800 से 1000 लोगों की होती है | अपनी इस यात्रा को सुखद बनाने के लिए यह काफी आवश्यक है की आप समय रहते अपनी तयारी शुरू कर दें | 12 के बाद आईएएस की तैयारी करने का सबसे सही समय है |
किसी महान व्यक्ति ने कहा है की किसी भी exam के लिए पढ़ने से पहले उस exam को पढ़ो | अगर आपको UPSC crack करना चाहते हैं तोह सबसे पहले UPSC का exam pattern देखें |
Table of Contents
UPSC Exam Pattern यूपीएससी परीक्षा पैटर्न
अब हम बात करेंगे की IAS के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | IAS के लिए उम्र काम से काम आपकी 21 वर्ष होनी चाहिए और आप Graduate होने चाहिए |
UPSC का exam कुल 3 चरणों में करवाया जाता है , ये तीन चरण हैं :-
- Preliminary exam (Pre)
- Mains exam
- Interview
सबसे पहले आपको pre के एग्जाम पैटर्न को समझना है :-
Preliminary Exam Pattern
यह Pre का एग्जाम हर साल लगभग जून के आस पास करवाया जाता है और इसका result लगभग August के आस पास आता है | इस समय UPSC CSE exam का जो पैटर्न follow किया जाता है उसमे कुल दो paper होते हैं |
- General Studies (GS)
- CSAT
ये दोनों ही पेपर 200 – 200 नम्बरो के होते हैं | आपका CSAT का पेपर पहले check किया जाता हैं | CSAT के पेपर में आपको काम से काम 33% अंक लाना अनिवार्य हैं | अगर ऐसा नहीं होता हैं तो आपका GS वाला पेपर check नहीं किया जाएगा |
अगर आप CSAT का पेपर pass कर लेते हैं तो ही आपका GS के पेपर को check किया जाएगा | GS में आये नम्बरो के हिसाब से cut-off list निकली जायेगी | अगर आप इसके cut-off नंबर को पार कर जाते हैं तभी केवल आपको इसका Mains exam देने का मौका मिलेगा |
Pre का एग्जाम केवल आपको Mains exam में बैठने का मौका देगा | Pre exam में प्राप्त नम्बरों को final selection लिस्ट बनाते समय नहीं जोड़ा जाता |
Mains Exam Pattern
Mains Exam लगभग हर साल October के महीने में होता है | इसमें कुल 9 पेपर होते है जिसमे आपको उत्तर लिख कर देना होता है | इसमें MCQ जैसे प्रश्न नहीं पूछे जाते |
इसमें कुल नम्बरो की संख्या 1750 होती है | Mains Exam में होने वाले paper कुछ इस प्रकार है :-
- भारतीय भाषा
- अंग्रेजी भाषा
- निबंध
- जनरल स्टडीज – I
- जनरल स्टडीज – II
- जनरल स्टडीज – III
- जनरल स्टडीज – IV
- वैकल्पिक विषय – I
- वैकल्पिक विषय – II
Interview
ये UPSC CSE की चयन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है | ये आपको Mains Exam को qualtify करने के बाद देना होगा | ये लगभग मार्च के महीने में UPSC भवन नई दिल्ली में होता है | Mains Exam में प्राप्त नंबर interview के नम्बरो के साथ जोड़कर ही फाइनल लिस्ट बनाई जाती है |
क्या 12 के बाद यूपीएससी का पेपर दिया जा सकता है
UPSC CSE के एग्जाम में बैठने के लिए सिर्फ 12th पास होना काफी नहीं है | 12 के बाद IAS की परीक्षा की तयारी आप कर सकते हैं | लेकिन IAS का पेपर आप Graduate होने के बाद ही दे सकते हैं |
ग्रेजुएशन में आपकी स्ट्रीम से कोई लेना – देना नहीं है | आप B.a , B.sc , B.com , B.tech आदि कोई भी स्नातक डिग्री लेने के बाद UPSC का एग्जाम दे सकते हैं |
12वीं के बाद IAS के लिए कौन सा ग्रेजुएशन बेस्ट है( 12th के baad Best Graduation Subject for UPSC )
आपको बहुत से लोग बोलेंगे की ये subject अच्छा है वो अच्छा है | पर मेरा सुझाव आपको यही रहेगा की आप उस subject में अपना graduation करें 12वीं के बाद जिसमे आपकी रुचि हो |
लेकिन अगर आप उनमे से है जिनको समझ ही नहीं आरहा है की क्या करें | तो इस case में आप 12वीं के बाद IAS के लिए Arts के किसी भी विषय जैसे इतिहास , भूगोल , राजनीति शाश्त्र या दर्शन इत्यादि किसी से भी अपना graduation कर सकते हैं |
आईएएस बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है
इस समय IAS बनाने के लिए सिर्फ आप Graduate होने चाहिए और आपकी उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए | इसके अतिरिक्त आपको कोई और ख़ास degree या diploma करने की ज़रूरत नहीं है |
UPSC में कौन कौन से पोस्ट होते है
UPSC में मुख्यतः 3 प्रकार की पोस्ट होते है :-
- अखिल भारतीय सिविल सेवा ( All India Civil Services )
- समूह अ सिविल सेवा ( Group A Civil Services )
- समूह बी सिविल सेवा ( Group B Civil Services )
अखिल भारतीय सिविल सेवा ( All India Civil Services )
इसके अंतर्गत ये 3 post आती है :-
- IAS
- IPS
- IFoS ( भारतीय वन सेवा )
समूह अ सिविल सेवा ( Group A Civil Services )
इसके अंतर्गत ये post आती है :-
- IFS
- इंडियन ऑडिट एंड एकाउंट्स सर्विस IAAS
- इंडियन सिविल एकाउंट्स सर्विस ICAS
- इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस ICLS
- इंडियन डिफेन्स एकाउंट्स सर्विस IDAS
- इंडियन डिफेन्स एस्टेट सर्विस IDES
समूह ब सिविल सेवा ( Group B Civil Services )
इसके अंतर्गत ये post आती है :-
- आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर सिविल सर्विसेज
- DANICS
- DANIPS
- पॉन्डिचेरी सिविल सर्विसेज
- पॉन्डिचेरी पुलिस सर्विसेज
12 के बाद यूपीएससी की तयारी की शुरुवात कैसे करें
UPSC के exam pattern को समझने के बाद आप या तो किसी coaching ( ऑफलाइन / ऑनलाइन ) join कर सकते है | पर 12th के बाद आपको अपने कॉलेज की पढाई भी करनी होगी तो इस समय अगर आप self-study करें तो आप दोनों चीज़ों को balance कर सकते हैं | अब इसके बाद करने वाले steps कुछ इस प्रकार हैं :-
1- UPSC Syllabus को समझें
अकसर बच्चे सालों तक तैयारी करते रहते हैं पर उन्हें UPSC के syllabus का idea नहीं होता है | सबसे पहले आपको UPSC के सिलेबस को download करना है | इस syllabus को हमेशा आपको अपने पढ़ने की table पर साथ रखना है |
UPSC syllabus को याद करने से आपको यह देखने में आसानी होगी की कौन चीज़ पढ़नी है और कौन छोड़नी | 12 के बाद आईएएस की तयारी की ढंग से शुरुवात करना चाहते है तोह सबसे पहले syllabus पर अच्छे से पकड़ बना लें |
2- Previous Year के पपेरों को देखें
कोई भी परीक्षा हो , उसमे पिछले सालों के पेपर को solve और analyze करने से काफी मदद मिलती है | सबसे पहले पिछले पांच वर्षों के पेपर को download कर solve करने की कोशिश करें | आप ये पेपर UPSC की official website से भी डाउनलोड कर सकते हैं |
इससे आपको यह idea लगेगा की paper pattern कैसा है और पढ़ते समय आपको किन – किन चीज़ों का ध्यान रखना है |
3- Daily Newspaper पढ़ने की आदत
आम तौर पे हर किसी व्यक्ति के दिन में 24 घंटे होते हैं पर एक UPSC aspirant की ज़िन्दगी में सिर्फ 23 घंटे होते हैं | क्यूंकि 1 घंटा रोज उसका newspaper पढ़ने में जाना ही है |
आप कोई भी एक newspaper जो आपको अच्छा लगे ले सकते है | अंग्रेजी में मुख्यतः The Hindu या Indian Express ले सकते हैं | हिंदी में आपको शायद option न मिले पर आप जनसत्ता ले सकते हैं |
Current Affairs के नोट्स के लिए आप किसी भी अच्छे institute की monthly magazine ले सकते हैं | ध्यान यह रखिये गए की सिर्फ 1 newspaper और 1 Monthly Magazine लीजिये | और उसे बार बार मत बदलिए |
4- NCERTs की किताबों से करिये शुरुवात
NCERT की किताबें आम तौर पे बच्चों के लिए लिखी जाती हैं | इसके चलते कई बार UPSC aspirants इसकी उपयोगिता को नज़र अंदाज कर देते हैं | पर अकसर देखा गया है की कई बार सवाल direct NCERT से उठ कर आ जाते हैं |
Direct सवाल आने के अलावा यह किताबें आपका base तैयार करेंगे | इन किताबों को करने के बाद ही आप किसी standard book को उठाएं |
5- Optional Subject का भी रखें ध्यान
Optional Subject के UPSC Mains के अंदर 2 पेपर होते हैं | आप बहुत से विषयों में से अपनी पसंद का कोई भी 1 विषय चुन सकते हैं | इस विषय को अगर आप college time से ही थोड़ा थोड़ा करके पढ़ेंगे तो आपको काफी आसानी होगी |
6- अपने स्वस्थ्य का रखें ध्यान
UPSC का exam कोई sprint नहीं बल्कि एक marathon है | इसमें आपको एक दिन में सब कुछ पढ़ना है, पर रोज पढ़ना है | तोह इस consistency को बनाये रखने के लिए अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है |
अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखने के लिए आप 20+10 नियम ध्यान रख सकते हैं | इसमें आपको 20 मिनट की कोई physical exercise करनी है | उसके बाद 10 मिनट की कोई mental exercise करनी है जैसे meditation करना | क्यूंकि UPSC का exam physically ही नहीं mentally भी चूस लेता है |
आईएएस के लिए किताबें ( Standard Books for UPSC )
UPSC / आईएएस के लिए किताबें कुछ इस प्रकार हैं :-
1- NCERT की किताबें 6-12th या 9-12th जैसा आप चाहें
2- Modern History आधुनिक इतिहास
3- Ancient History प्राचीन इतिहास
4- Medieval History मध्यकालीन इतिहास
5- Geography भूगोल
6- Indian Polity भारतीय राज्यव्यवस्था
7- Economy अर्थव्यवस्था
8- Environment पर्यावरण
9- General Science सामान्य विज्ञान
10- Art & Culture कला और संस्कृति
Pingback: आईएएस की तयारी के लिए कितने पैसे लगते हैं | Ias ki taiyari ke liye kitne paise lagte hain - सरकारी Job चाहिए !
Mi upsc krna chats ho
Thank you so much…….. 🤗